नोखा में ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

On: March 24, 2026 3:16 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

नोखा में ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

बीकानेर न्यूज़। जिले के नोखा क्षेत्र के रासीसर गांव में एक ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर पर कसी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, रासीसर निवासी अनिल बिश्नोई पेशे से ट्रक चालक था। सोमवार सुबह वह रासीसर आया था और अपना ट्रक एक होटल के पास खड़ा कर घर नहाने चला गया। शाम के समय पड़ोस में रहने वाले उसके रिश्तेदारों ने उसे चाय के लिए आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे घर पहुंचे। वहां गेट के पास अनिल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

सूचना मिलने पर नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से खून से सनी कसी भी बरामद हुई है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और सीओ नोखा जनरैलसिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

नोखा में ट्रक चालक की कसी से वार कर हत्या, घर के बाहर मिला लहूलुहान शव

On: March 24, 2026 3:16 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें