थानाधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और खुशियों का पर्व है। इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार की खुशियों के बीच इस बात का ध्यान रखें कि हमारी किसी भी गतिविधि से दूसरे व्यक्ति को परेशानी या नुकसान नहीं पहुंचे।
उन्होंने बारूद, पोटाश और तेज आवाज वाले पटाखों का प्रयोग करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि आतिशबाजी के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। किसी गरीब की झोपड़ी, घर, दुकान या किसी की मेहनत की कमाई आग की भेंट न चढ़े, इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
उन्होंने कहा कि दीपावली पर किसी के घर में अंधेरा करने के बजाय हर घर में खुशियों का दीप जलाने का प्रयास करें। बच्चों को पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में समझाएं। साथ ही बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों की परेशानी का भी विशेष ध्यान रखें।
अंत में थानाधिकारी ने सभी क्षेत्रवासियों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा सुरक्षित वातावरण में दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कविता पूनिया
थानाधिकारी, नापासर पुलिस थाना
दीपावली पर नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया की अपील, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार

