जयपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कूटी भिड़ंत में महिला की मौत, चालक फरार

On: March 25, 2026 7:58 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

जयपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-स्कूटी भिड़ंत में महिला की मौत, चालक फरार

बीकानेर। शहर के जयपुर रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जैन ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और महिला दूर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था और टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ कुछ ही देर में मौके पर जमा हो गई। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की इमरजेंसी से मोर्चरी में भिजवाया।

मृतका की पहचान सविता महावर पत्नी मनोज महावर के रूप में हुई है, जो जयपुर रोड स्थित एक कॉलोनी की निवासी थी। बताया जा रहा है कि वह अपने किसी काम से घर से निकली थी और रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें