मोबाइल दुकान में चोरी: ताला तोड़कर 45 हजार रुपए ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात

On: March 23, 2026 1:55 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

मोबाइल दुकान में चोरी: ताला तोड़कर 45 हजार रुपए ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने सुबह के समय दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोर वारदात को अंजाम देता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह चोरी 21 मार्च की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई। दुकान मालिक बिग्गा बास निवासी शाहरुख चुनगर पुत्र मोहम्मद निसार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

परिवादी ने बताया कि चोर ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और फिर शटर को ऊपर उठाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने सीधे गल्ले में रखी नकदी को निशाना बनाया और करीब 40 से 45 हजार रुपए चुराकर फरार हो गया। घटना के बाद जब दुकान मालिक को चोरी का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। जांच के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक युवक चोरी करते हुए स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

मोबाइल दुकान में चोरी: ताला तोड़कर 45 हजार रुपए ले उड़ा चोर, CCTV में कैद वारदात

On: March 23, 2026 1:55 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें