श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार इलाके में स्थित एक दुकान पर काम करने वाला श्रमिक अचानक लापता हो गया इसके बाद चिंतित मालिक पुलिस थाने पहुंचा। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के मोमासर बास निवासी 40 वर्षीय अकबर तेली ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पर बैंक के पास उसकी रजाई, पथरना बनाने की दुकान है। दुकान पर एक मजदूर हनोस खान निवासी तलवंडी, भटिंडा पंजाब मजदूरी करता था। हनोस व उसका जीजा दोनों दुकान में ही रहते थे। 12 अक्टूबर को जब उसने सुबह दुकान खोली तो देखा हनोस अपने जीजा को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। हनोस अपने घर भी नहीं पहुंचा और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिवादी की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार मीणा को मामले की जांच सौंपी गई है।
15 October 202611:17 AMलेखक:
बीकानेर: घर से युवती लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, मोबाइल फोन भी बंद

शेयर करें
संबंधित खबरें
खेत की ओर जा रहे व्यक्ति से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने का भी मामला दर्ज
बीकानेर: गरबा और दीपदान के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक
बीकानेर: अनियमितताएं पाए जाने 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर: घर के बाहर फायरिंग, कार में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी का आरोप
बीकानेर: शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती