बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार का इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

On: March 22, 2026 6:28 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार का इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

बीकानेर। लाखों रुपये के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस टीम ने करीब तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोहनलाल निवासी पांचू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही पुलिस द्वारा इनाम घोषित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

गौरतलब है कि अगस्त 2023 में देशनोक पुलिस ने कांकड़ करण माता मंदिर के पास एक लावारिस ट्रक से 21 क्विंटल से अधिक डोडा बरामद किया था। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सोहनलाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 30 हजार का इनामी तस्कर को किया गिरफ्तार

On: March 22, 2026 6:28 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें