बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

On: April 3, 2026 1:59 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला के अनुसार 1 अप्रैल की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए अंसल कॉलोनी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास एक बिना नंबर की संदिग्ध कार को रुकवाया गया।

तलाशी के दौरान कार में सवार रामेश्वर भादू पुत्र देवाराम जाट निवासी बंगला नगर के कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले में यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

 

बीकानेर में नशे पर वार: कार से एमडी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

On: April 3, 2026 1:59 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें