बीकानेर: खेत में खेजड़ी के पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस ने शुरू की जाँच

On: June 18, 2026 12:25 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: खेत में खेजड़ी के पेड़ से लटकता मिला शव, पुलिस ने शुरू की जाँच

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में घर से निकले एक व्यक्ति का शव रोही क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार रासीसर बड़ा निवासी रमेश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता हरिकिशन 16 जून को दोपहर करीब 3 बजे मोबाइल लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में हरिकिशन का शव रोही पारवा क्षेत्र में एक खेजड़ी के पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई तथा मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें