बीकानेर की काव्या स्वामी को राजसमंद में एक स्वर्ण एक काँस्य
16 सितम्बर से राजसमंद में चल रही योनेक्स सनराइज जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बीकानेर की बेटियों का दबदबा रहा बीकानेर की काव्या स्वामी ने टोंक की शैरील के साथ मिलकर 19 वर्ष युगल के फाइनल में मोक्षिता और तनीषा कि जोड़ी को हराकर ख़िताब अपने नाम किया।
वही एकल वर्ग में काव्या ने ब्रॉज़ मैडल प्राप्त किया बीकानेर किया एक और खिलाड़ी जोशीका प्रजापत ने भी एकल वर्ग में ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त कर बीकानेर को गौरवान्वित किया बीकानेर जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश गोयल ने प्रेस के साथ वार्ता में ये खुशखबरी सुनाई और बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना की।






