बीकानेर: किराए के मकान में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

On: May 12, 2026 10:06 AM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर: किराए के मकान में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: किराए के मकान में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर। शहर के सुजानदेसर स्थित विनायक कॉलोनी में मंगलवार शाम एक बुजुर्ग महिला अपने मकान में मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे सूचना मिली कि विनायक कॉलोनी स्थित एक मकान में रामी देवी (65) मृत अवस्था में पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी।

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के शोएब, मोहम्मद जुनैद ख़ान, इमरान तथा राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और गंगाशहर थाना पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस छानबीन कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें