बीकानेर: स्विफ्ट डिजायर कार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल में इलाज जारी

On: April 5, 2026 1:38 AM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर: स्विफ्ट डिजायर कार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल में इलाज जारी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: स्विफ्ट डिजायर कार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल में इलाज जारी

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां अज्ञात सफेद स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को शाम करीब साढ़े सात बजे नोखा निवासी दंपति बीकानेर से लौट रहे थे। इस दौरान देशनोक सीमा स्थित स्वागत द्वार के पास ओरण में बने करणी माता मंदिर के दर्शन के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस संबंध में घायल महिला के पति जयश्री राम निवासी नोखा ने देशनोक थाने में अज्ञात सफेद डिजायर कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई चरणजीत सिंह के अनुसार पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें