बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

On: April 4, 2026 12:43 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई झमुरलाल पुत्र रामरूराम जाति राणा ढोली ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2 अप्रैल को उसका भाई ताराचंद शिवबाड़ी मंदिर के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और ताराचंद को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ताराचंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।

 

 

बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

On: April 4, 2026 12:43 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें