बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरने से 35 वर्षीय विवाहिता की मौत

On: April 5, 2026 1:20 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरने से 35 वर्षीय विवाहिता की मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय विवाहिता की खेत में बनी डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना सेरूणा थाना क्षेत्र की है। लिखमीसर दिखणादा निवासी जगदीश सिंह पुत्र मूलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार मृतका लिछमा पत्नी महावीर सिंह राजपूत पिछले 10-12 वर्षों से कम दिखाई देने की समस्या से जूझ रही थी। शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे वह गांव बापेऊ की रोही में स्थित अपने खेत में घूम रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में बनी डिग्गी में जा गिरी।

डिग्गी में पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी और डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंपी है और मामले की जांच जारी है।

 

बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरने से 35 वर्षीय विवाहिता की मौत

On: April 5, 2026 1:20 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें