बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

On: March 24, 2026 7:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना 20 मार्च को बी.के. स्कूल के पास स्थित डागा मोहल्ला की है। जानकारी के अनुसार, जोधपुर निवासी मृतका के पिता घनश्याम बिस्सा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के मुताबिक उनकी बेटी ज्योति पत्नी अभिषेक व्यास अपने ससुराल में भगवान की पूजा कर रही थी। इसी दौरान दीपक की लौ उसकी साड़ी में लग गई, जिससे आग तेजी से फैल गई।

आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया और ज्योति गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

On: March 24, 2026 7:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें