बीकानेर दहला: एक ही दिन में तीन हत्याएं, शहर में फैली दहशत

On: April 3, 2026 5:46 AM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर दहला: एक ही दिन में तीन हत्याएं, शहर में फैली दहशत
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर दहला: एक ही दिन में तीन हत्याएं, शहर में फैली दहशत

बीकानेर। शांत और धार्मिक पहचान रखने वाला बीकानेर शहर गुरुवार को उस समय दहल गया, जब एक ही दिन में तीन अलग-अलग हत्याओं की घटनाएं सामने आईं। शहर, जिसे ‘छोटी काशी’ के नाम से जाना जाता है, अब लगातार बढ़ते अपराधों के कारण चिंता का विषय बनता जा रहा है। लूट, अपहरण, फायरिंग और हत्या जैसी घटनाएं, जो पहले बड़े शहरों तक सीमित मानी जाती थीं, अब बीकानेर में भी तेजी से सामने आ रही हैं, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पहली घटना सुबह जयनारायण व्यास कॉलोनी में सामने आई, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक भंवरलाल रेगर हाल ही में चौकीदारी का काम शुरू किया था। उनके परिवार की स्थिति भी बेहद दयनीय बताई जा रही है—पत्नी दृष्टिहीन है और पुत्र कैंसर से पीड़ित है। ऐसे में इस हत्या के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

दूसरी घटना खाजूवाला क्षेत्र में सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आपसी झगड़ों से तंग आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

तीसरी घटना रात में जसरासर क्षेत्र में हुई, जहां शराब पीने के दौरान दो लोगों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इन तीनों घटनाओं ने एक ही दिन में शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर चौकीदार की हत्या का कारण अब तक सामने नहीं आना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से साफ है कि लोगों में सहनशीलता कम होती जा रही है और छोटी-छोटी बातों पर बड़े अपराध हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस तीनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन इन घटनाओं ने बीकानेर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें