बीकानेर: चौकीदार हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मोर्चरी के बाहर जाम, देखे वीडियो

On: April 3, 2026 3:24 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: चौकीदार हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मोर्चरी के बाहर जाम, देखे वीडियो

बीकानेर। शहर में हुए चौकीदार हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया और शव लेने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां 70 वर्षीय भंवरलाल रेगर की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक हाल ही में एक प्लॉट पर चौकीदारी का काम करने लगा था और घटना के समय वह वहीं ड्यूटी पर था। हत्या के बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने की अनुमति भी नहीं दी।

शुक्रवार सुबह से ही शिवबाड़ी क्षेत्र के लोग और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे लोगों में रोष और बढ़ गया है।

घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट पर मृतक चौकीदारी कर रहा था, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है और भंवरलाल 30 मार्च को ही यहां काम पर लगा था।

पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

बीकानेर: चौकीदार हत्याकांड में बढ़ा आक्रोश, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मोर्चरी के बाहर जाम, देखे वीडियो

On: April 3, 2026 3:24 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें