बीकानेर: पेस्टीसाइड का छिड़काव करते बिगड़ी तबियत, किसान की हुई मौत

On: March 28, 2026 6:11 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: पेस्टीसाइड का छिड़काव करते बिगड़ी तबियत, किसान की हुई मौत

बीकानेर । छतरगढ़ थाना क्षेत्र के चक 2 डीएल तख्तपूरा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में कृषि कार्य के दौरान स्प्रे चढ़ने से एक किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरजीत कौर पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी चक 2 डीएल तख्तपूरा, तहसील छतरगढ़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पति महेंद्र सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष) पुत्र रामदेव खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन पर कीटनाशक स्प्रे चढ़ गया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें