--विज्ञापन यहां--

बीकानेर: आज जारी होगा कक्षा 5 और 8 का परीक्षा परिणाम, पढ़े खबर

On: March 24, 2026 2:30 AM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर: आज जारी होगा कक्षा 5 और 8 का परीक्षा परिणाम, पढ़े खबर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: आज जारी होगा कक्षा 5 और 8 का परीक्षा परिणाम, पढ़े खबर

बीकानेर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित कक्षा 5 और कक्षा 8 की वर्ष 2026 की परीक्षाओं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, परिणाम दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में घोषित किया जाएगा। बताया गया है कि कक्षा 5 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित हुई थीं, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में संपन्न हुईं।

इस वर्ष कक्षा 5 में लगभग 13 लाख 68 हजार 947 तथा कक्षा 8 में करीब 12 लाख 86 हजार 220 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों को अब परिणाम का इंतजार है, जो आज समाप्त होने जा रहा है। विभाग द्वारा परीक्षा परिणाम शाला दर्पण/पीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। विद्यार्थी वहां जाकर अपनी कंप्यूटर जनरेटेड ग्रेडशीट देख सकेंगे।

विभाग के निदेशक के अनुसार, परिणाम जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें