बीकानेर-नापासर, जसरासर, सांडवा, छापर,सुजानगढ़ रूट पर एसी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत,
वर्षों से संचालित ‘चंचल’ बस अब वातानुकूलित रूप में दौड़ेगी, छोटे गांवों को जोड़ते हुए सफर होगा अधिक आरामदायक,
बीकानेर से वाया नापासर, जसरासर, कातर, सांडवा, बिदासर, छापर होते हुए सुजानगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से इस रूट पर संचालित और यात्रियों के बीच लोकप्रिय ‘चंचल’ बस अब वातानुकूलित (एसी) सेवा के रूप में संचालित की जा रही है । बस संचालक रामलाल तर्ड ने बताया कि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए एसी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया था,
यह बस प्रतिदिन बीकानेर के म्यूजियम चौराहे से शाम 4:25 बजे रवाना होकर तथा हल्दीराम प्याऊ, नापासर से 5.10 बजे रवाना होकर जसरासर, सांडवा, बिदासर और छापर होते हुए रात 8:45 बजे सुजानगढ़ पहुंचेगी। वहीं सुजानगढ़ से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर,छापर 10.30बजे, बीदासर 11.15 बजे, जसरासर 12.30 बजे रवाना होकर नापासर 1:40 पर पहुंचते हुए दोपहर 2:15 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
बस चालक छोटू ने बताया कि वर्षों से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ परिवार जैसा संबंध बनाया हुआ है। बस सेवा छोटे-छोटे गांवों को जोड़ते हुए हजारों यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन का माध्यम रही है। एसी सेवा शुरू होने से अब यात्रियों को गर्मी के मौसम में भी आरामदायक और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा।






