खेत की ओर जा रहे व्यक्ति से मारपीट का आरोप, जातिसूचक गालियां देने का भी मामला दर्ज

By
On: October 2, 2026 3:20 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

श्रीडूंगरगढ़। थाना क्षेत्र के लाखनसर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित वर्तमान में पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में भर्ती है।
पीड़ित ने एएसआई गजेंद्र सिंह को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह भेड़-बकरियां चराने के लिए खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में नानूनाथ मिला और उसके साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि नानूनाथ ने उससे पूछा कि वह उसके खेत के अंदर से क्यों जा रहा है।
पर्चा बयान के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर जेई से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके पुत्र ने उसे गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ निकेत पारीक कर रहे हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें