बीकानेर: शराब पी कर दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर गिरा, हुई मौत  

On: April 13, 2026 11:56 PM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर: शराब पी कर दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर गिरा, हुई मौत
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow
बीकानेर: शराब पी कर दौड़ाई बाइक, अनियंत्रित होकर गिरा, हुई मौत  
बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 14 बीडी के पास ईंट भट्टे से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था, जिसके चलते गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 12 केवाईडी निवासी जसपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा तथा मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें