बीकानेर: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, क्लीनिक संचालक पर मामला दर्ज

On: March 21, 2026 9:34 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, क्लीनिक संचालक पर मामला दर्ज

बीकानेर न्यूज़ । नोखा क्षेत्र के पांचू थाना इलाके में एक क्लीनिक में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से महिला की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी हड़माना राम मेघवाल निवासी पांचू ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री जमुना को बीमार होने पर गांव के कौशिक क्लिनिक में उपचार के लिए ले जाया गया था। आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर सुनील पुत्र अशोक कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें