व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, फर्जी पेमेंट दिखाकर व्यापारी से 34 हजार का सामान लेकर फरार

On: April 10, 2026 12:42 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

व्यापारी से ऑनलाइन ठगी, फर्जी पेमेंट दिखाकर व्यापारी से 34 हजार का सामान लेकर फरार

बीकानेर। नोखा कस्बे के मरोठी चौक में गुरुवार को ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने फर्जी पेमेंट का सहारा लेकर एक व्यापारी को चूना लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवराज फलोदिया की परचून की दुकान पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने दुकान से परचून का सामान खरीदा और उसे एक कट्टे में पैक करवा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल से करीब 34 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान करने का फर्जी मैसेज व्यापारी को दिखाया। मैसेज पर भरोसा कर व्यापारी ने सामान उन्हें दे दिया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन पेमेंट को स्वीकार करने से पहले अपने खाते में राशि आने की पुष्टि जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें