---

बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चार आरोपी राउंडअप

On: March 30, 2026 6:41 AM
हमें फॉलो करें:
Bikaner: Youth Murdered on Suspicion of Illicit Affair
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चार आरोपी राउंडअप

बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जांच रही है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के झाडेली गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज मेघवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर घर में घुसने के बाद रात कुछ लोग युवक के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों के अनुसार, मामला एक महिला से जुड़े अवैध संबंधों से संबंधित बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब महिला के सीनियाला गांव निवासी परिजनों को इस संबंध की जानकारी मिली, तो उन्होंने गुस्से में आकर युवक को पकड़ लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में घायल मनोज को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को राउंडअप किया है। पूरे मामले की जांच सीओ जरनैल सिंह और सीआई आलोक सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें