बीकानेर: अनियमितताएं पाए जाने 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 15 अक्टूबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पाबू बारी जस्सूसर गेट स्थित जनागल मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 19 अक्टूबर तक 5 दिनों के लिए, मण्डी बेरियावाली, खाजूवाला स्थित जेहान फार्मेसी का अनुज्ञापत्र 21 से 23 अक्टूबर तक 3 दिनों के लिए, मोमासर बास श्रीडूंगरगगढ़ स्थित रिषि मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 21 से 30 अक्टूबर तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।