बीकानेर में गुरुवार को लगेगा सोलर कनेक्शन के लिए सेवा सेतु शिविर

बीकानेर में गुरुवार को लगेगा सोलर कनेक्शन के लिए सेवा सेतु शिविर

बीकानेर। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने और आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार, शिविर में इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी), आवेदन करने के तरीके और योजना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

घरेलू उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचने की अपील

बीकेईएसएल ने सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। शिविर के माध्यम से उपभोक्ता रूफटॉप सोलर की प्रक्रिया समझ सकेंगे और स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में पहल कर सकेंगे।