बीकानेर: सहेली के घर जाने का बोल कर निकली युवती लापता, किराए के कमरे में करती थी पढ़ाई
बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में पढ़ाई के लिए किराए के कमरे में रह रही एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के वापस नहीं लौटने पर पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी साइंस पार्क के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 6 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर कमरे से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
युवती के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है। सहायक उपनिरीक्षक विनोद सैनी मामले की जांच कर रहे हैं।
सहेली के घर जाने का बोल कर निकली युवती लापता, किराए के कमरे में करती थी पढ़ाई






