श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी: जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, EWS सरलीकरण को लेकर आज निकाल रहे यात्रा

By
On: October 5, 2026 3:17 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

श्रीडूंगरगढ़। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा निकाली जारी ईडब्ल्यूएस सरलीकरण जन जागृति यात्रा आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर जगह-जगह युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी का पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत किया। वहीं शहर के मुख्य बाजार में श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच के नेता शूरवीर मोदी के नेतृत्व में पार्षदों कार्यकर्ताओं ने विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत किया। भाटी का काफिला घूम चक्कर सर्कल से मुख्य बाजार होते हुए हाई स्कूल मैदान पहुंचा,ख्जहां जनसभा में मौजूद जन समूह को संबोधित किया। भाटी ने ईडब्ल्यूएस सरलीकरण को लेकर केंद्र के समक्ष युवाओं को आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सवाल करने का वक्त आ गया है और युवा अब उनसे सवाल करें। भाटी जनसभा को संबोधित करने के बाद लूणकरणसर के लिए रवाना हुए।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें