निजी एंबुलेंस में 31 किलो डोडा पोस्त, दो गिरफ्तार

By
On: October 1, 2026 11:06 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दंतौर थाना पुलिस ने निजी एंबुलेंस से करीब 31 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इर्टिगा एंबुलेंस को जब्त कर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एंबुलेंस में ले जा रहे थे डोडा पोस्त
पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान निजी एंबुलेंस की तलाशी ली गई। तलाशी में करीब 31 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चक 2 एसएसएम, सियासर चौगान निवासी अंकुश बिश्नोई तथा चक 2 केएलडी, उदानगर निवासी सुधीर नायक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सुधीर नायक खाजूवाला क्षेत्र में निजी एंबुलेंस चलाता था। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है।

नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
यह कार्रवाई खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव के सुपरविजन में दंतौर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल और पुलिस टीम ने की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा पोस्त कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें