इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी

On: May 11, 2026 7:42 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी

बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेयजल और सिंचाई के मुख्य स्रोत इंदिरा गांधी नहर परियोजना की 45 दिनों से जारी नहरबंदी अब पूरी हो गई है। पंजाब स्थित हरिके बैराज से नहर में पानी छोड़ दिया गया है, जिसके बाद आगामी 4 से 5 दिनों में पानी राजस्थान पहुंचने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर, फलोदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर और जैसलमेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में 14 से 15 मई तक नहरी पानी की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही नहरबंदी के कारण कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराया हुआ था।

नहरबंदी के दौरान जलदाय विभाग ने पेयजल भंडारण कर स्थिति से निपटने की तैयारी की थी, लेकिन कई ग्रामीण इलाकों में लापरवाही भी सामने आई। अनेक गांवों में पेयजल डिग्गियां समय पर नहीं भर पाने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी के चलते करीब 851 गांवों में पानी का संकट देखने को मिला। अब नहर में पानी छोड़े जाने के बाद आमजन और किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें