खाजूवाला में जहरीला स्प्रे पीने से व्यक्ति की मौत, पीबीएम में उपचार के दौरान तोड़ा दम
खाजूवाला। खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 1 केजेडी में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला स्प्रे पीने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार चक 1 केजेडी निवासी रतन सिंह पुत्र बसंत सिंह ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई श्रवण सिंह (उम्र 56 वर्ष), जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, ने अपनी ढाणी में जहरीला स्प्रे पी लिया।
घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान श्रवण सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।










