बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

On: May 3, 2026 1:27 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में है। पुलिस के अनुसार खिचिया निवासी (हाल 4 KHM) सुंदरलाल पुत्र गजानाराम मेघवाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी भतीजी रेशमा पुत्री मांगीलाल मेघवाल (उम्र 17 वर्ष) ने घर में चूनरी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सकेगी।

 

 

बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जांच जारी

On: May 3, 2026 1:27 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें