एसपी साब जरा गौर फरमाए… सड़कों पर दौड़ रहे मौत के वाहन

On: April 24, 2026 1:25 AM
हमें फॉलो करें:
एसपी साब जरा गौर फरमाए... सड़कों पर दौड़ रहे मौत के वाहन
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

एसपी साब जरा गौर फरमाए… सड़कों पर दौड़ रहे मौत के वाहन

बीकानेर। शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती जरूर दिख रही है, लेकिन एक बड़ा खतरा अब भी सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहा है। जहां एक ओर हेलमेट नहीं पहनने या स्पीड लिमिट से थोड़ा भी ऊपर जाने पर तुरंत ऑनलाइन चालान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना नंबर के डंपर और ट्रक खुलेआम सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं।

शहर में लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है कि बिना नंबर प्लेट वाले भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कई वाहन ओवरलोड भी होते हैं, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। कई बार इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस जिन मुख्य नाकों पर तैनात रहती है, ये वाहन वैकल्पिक रास्तों से होकर हाईवे तक पहुंच जाते हैं, जहां इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। हाईवे पर लगे कैमरे जहां आम लोगों के चालान काट रहे हैं, वहीं इन बिना नंबर वाले वाहनों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही।

शहरवासियों का कहना है कि Mridul Kachchawa (एसपी) को इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देने की जरूरत है। जिस तरह नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, उसी तरह इन अवैध और बिना नंबर के वाहनों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।

रात के समय, खासकर गजनेर रोड और श्रीगंगानगर रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ते ये ट्रक और डंपर आमजन के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। यदि समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता।

👉 जरूरत है सख्त एक्शन प्लान की, ताकि सड़कों पर दौड़ रहे इन ‘मौत के वाहनों’ पर लगाम लग सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें