बीकानेर: कैटरिंग करने वाले युवक से मारपीट, जातिसूचक गालिया देने का आरोप

On: April 6, 2026 11:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: कैटरिंग करने वाले युवक से मारपीट, जातिसूचक गालिया देने का आरोप

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में कैटरिंग का कार्य करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। परिवादी सुखराम मेघवाल, निवासी सलुंडीया गांव, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह विष्णु कैटर के नाम से शादी-विवाह में कैटरिंग का कार्य करता है। घटना 31 मार्च की शाम की है, जब वह मोटरसाइकिल से नोखा से अपने गांव लौट रहा था।

रास्ते में डूडी खेड़ी स्थित एक दुकान पर घरेलू सामान लेने के लिए रुका हुआ था। इसी दौरान लालचंद जाट और बीरबल मोटरसाइकिल पर आए और उसकी बाइक रुकवाई। थोड़ी देर बाद सूरजपाल, जो स्वयं भी कैटरिंग का काम करता है, मौके पर पहुंचा और परिवादी के साथ कथित रूप से जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने कहा कि उसने अन्य कैटरिंग कार्य करने वाले लड़कों को क्यों बुलाया, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। परिवादी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें