Khajuwala News: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

On: April 4, 2026 11:57 PM
हमें फॉलो करें:
बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ससुराल में रह रहा था मृतक
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

Khajuwala News: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

बीकानेर न्यूज़, खाजूवाला। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के वार्ड नंबर 5 स्थित कैलाश पुरी कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आकाश दीप के रूप में हुई है, जिसने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में भी मातम छा गया। सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें