बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती

On: March 31, 2026 8:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर न्यूज़। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 8 लोग सोमवार रात खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने रात को दाल व अन्य भोजन किया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त और तबीयत बिगड़ने की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सुबह सभी को अस्पताल लाया गया। बीमार होने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि दोनों बच्चों को बच्चों के अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पीबीएम अस्पताल के डॉक्टर शुभकरण के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है कि दाल खाने के बाद यह स्थिति बनी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता मोहन कस्बा ने सांसद सेवा केंद्र बीकानेर में रवि शेखर मेघवाल को अवगत कराया। इसके बाद अस्पताल में तुरंत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई गईं और डॉक्टरों को विशेष उपचार के निर्देश दिए गए।

बीमार व्यक्तियों में महेंद्र मुंड (35), मांगीलाल मुंड (40), श्रवण मुंड (20), निर्मल मुंड (16), हंसराज मुंड (11), रानी देवी मुंड (38), परमा देवी मुंड (25) और करणवीर मुंड (8) शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।

 

बीकानेर : एक ही परिवार के 8 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार, एक की हालत गंभीर, पीबीएम में भर्ती

On: March 31, 2026 8:13 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें