--विज्ञापन यहां--

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव, अब इतने दिन बाद ही कर सकेंगे बुकिंग

On: March 25, 2026 7:20 AM
हमें फॉलो करें:
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव, अब इतने दिन बाद ही कर सकेंगे बुकिंग
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव, अब इतने दिन बाद ही कर सकेंगे बुकिंग

बीकानेर न्यूज़। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बार फिर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान के खिलाफ इसराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच गैस आपूर्ति को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। इसी क्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव लागू किए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाना और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

नए नियमों के अनुसार अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय बढ़ा दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक सिलेंडर है, वे अब 25 दिन के बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे। वहीं जिनके पास दो सिलेंडर हैं, उन्हें अगली बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि और बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है, यानी उन्हें नए सिलेंडर की बुकिंग के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

गैस कंपनियों का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके और किसी प्रकार की जमाखोरी या गलत उपयोग को रोका जा सके। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने गैस उपयोग की योजना इन नए नियमों के अनुसार बनाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें