--विज्ञापन यहां--

बड़ी खबर: वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, कई घायल

On: March 24, 2026 5:39 AM
हमें फॉलो करें:
बड़ी खबर: वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, कई घायल
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बड़ी खबर: वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत, कई घायल

बीकानेर न्यूज़। दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं और 4 सैनिक अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही संतुलन खो दिया और रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिर गया। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में कुल 125 लोग सवार थे,

एक सैन्य सूत्र ने AFP को बताया कि 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि विमान में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। यह हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा।

गुस्तावो पेट्रो ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर दुर्घटना है और जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति ने सेना के आधुनिकीकरण, नए हेलिकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट विमान और एंटी-ड्रोन सिस्टम की तत्काल खरीद की जरूरत पर जोर दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। कई घायलों को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया। पहले उन्हें स्थानीय क्लीनिक में भर्ती किया गया, फिर बड़े शहरों जैसे बोगोटा में एयरलिफ्ट किया गया।

रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज के अनुसार, अभी तक किसी आतंकी हमले के सबूत नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि विमान का हाल ही में मेंटेनेंस किया गया था, इसलिए अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेल कैसे हुआ। हादसे के बाद विमान में मौजूद गोला-बारूद में विस्फोट होने से स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें