बीकानेर: बाइक टक्कर से युवक घायल, 10 दिन बाद मामला दर्ज

On: March 22, 2026 4:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर: बाइक टक्कर से युवक घायल, 10 दिन बाद मामला दर्ज

 बीकानेर । नोखा थाना क्षेत्र के पीपली चौक में 12 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल युवक के मामले में 10 दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। परिजनों ने बताया कि युवक के उपचार में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज करवाने में देरी हुई। परिवादी पूराराम वाल्मीकि ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा लक्ष्मण पुत्र राजेंद्र पंडित, जो वार्ड नंबर 1 का निवासी है, 12 मार्च की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर आ रहा था। जब वह बाहेती नर्सिंग होम के पास पहुंचा, तभी सामने से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल आई, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे।
रिपोर्ट के अनुसार, सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लक्ष्मण की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नोखा में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर बीकानेर रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक 21 मार्च को लक्ष्मण की तबीयत और बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर करना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। परिवारजन लगातार उपचार में व्यस्त रहे, जिसके चलते हादसे की रिपोर्ट दर्ज करवाने में देरी हुई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

 

बीकानेर: बाइक टक्कर से युवक घायल, 10 दिन बाद मामला दर्ज

On: March 22, 2026 4:21 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें