--विज्ञापन यहां--

बीकानेर में ईदुल फ़ितर: बड़ी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, देखे वीडियो

On: March 21, 2026 7:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बीकानेर में ईदुल फ़ितर: बड़ी ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज, देखे वीडियो

बीकानेर, राजस्थान। ईदुल फ़ितर के पावन अवसर पर बीकानेर की बड़ी ईदगाह में मुस्लिम समाज द्वारा सामूहिक नमाज़ अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। सुबह से ही बड़ी ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज़ के दौरान पूरा माहौल इबादत और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी साझा की।

 

 

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद: इस अवसर पर शहर क़ाज़ी शाह नवाज़ हुसैन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हाफिज फरमान अली, पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रदेशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

वाल्मीकि समाज ने की पुष्प वर्षा: ईद के इस खास मौके पर गंगा-जमुनी तहज़ीब की शानदार मिसाल देखने को मिली। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुस्लिम भाइयों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस पहल ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का मजबूत संदेश दिया।

भाईचारे और एकता की मिसाल बना बीकानेर: इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि बीकानेर में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। ईद का यह पर्व शहर में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाता नजर आया।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें