मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

On: April 12, 2026 2:17 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट के साथ सीने में तकलीफ की शिकायत थी। हालांकि बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें थकान और हल्की चेस्ट समस्या थी।

12 हजार से अधिक गीतों को दी आवाज

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके प्रसिद्ध गीतों में दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा और चुरा लिया है तुमने शामिल हैं, जो आज भी श्रोताओं के बीच लोकप्रिय हैं। वे प्रसिद्ध गायक और रंगकर्मी Deenanath Mangeshkar की पुत्री और महान गायिका Lata Mangeshkar की छोटी बहन थीं। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही गायन शुरू कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली। कम उम्र में ही उन्होंने गणपतराव भोसले से विवाह किया था, जिसे लेकर परिवार में मतभेद भी रहे। इसके बावजूद उन्होंने अपने दम पर संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें