बड़ी खबर: बीकानेर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस पहुंची मोके पर

On: April 12, 2026 1:25 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

बड़ी खबर: बीकानेर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस पहुंची मोके पर

बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा में देर रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक काफी वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, जिसे लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात हुए घटनाक्रम में जय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 7, रामपुरा बस्ती की  हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार जनों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें