बीकानेर: तेज रफ़्तार टैक्सी ने मारी टक्कर, घायल व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे अनिल तंवर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 23 मार्च को करमीसर तिराहे के पास उसके पिता सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान एक टैक्सी चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।









