--विज्ञापन यहां--

Actor Rahul Passes Away: शूटिंग के दौरान हुए हादसे में एक्टर की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

On: March 29, 2026 3:46 PM
हमें फॉलो करें:
Actor Rahul Passes Away
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Group

Join Now

Facebook Page

Follow

Actor Rahul Passes Away: शूटिंग के दौरान हुए हादसे में एक्टर की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Actor Rahul Passes Away:  बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 29 मार्च 2026 को ओडिशा के तलसारी बीच पर एक शूटिंग के दौरान डूबने से हुआ, जिससे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल बनर्जी ओडिशा के तलसारी बीच पर एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद जहां पूरी टीम लंच के लिए चली गई, वहीं राहुल कुछ बचे हुए सीन पूरे करने के लिए लोकेशन पर ही रुक गए। इसी दौरान अचानक वह पानी में डूब गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है। राहुल बनर्जी को असली पहचान साल 2008 में आई फिल्म चिरोडिनी तुमी जे आमार से मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और राहुल को बंगाली दर्शकों के बीच स्टार बना दिया।

इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। ‘लव सर्कस’, ‘शोनो मों बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्यते’ और ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज और टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

राहुल की निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही। उन्होंने अपनी को-स्टार प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है। हालांकि 2017 में दोनों अलग हो गए थे, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए दोबारा साथ आ गए। राहुल बनर्जी के अचानक निधन से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

राहुल अरुणोदय बनर्जी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनका यूं अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गहरा आघात है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें