प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में आज होगी कलश स्थापना, रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा
बीकानेर। रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में मंदिर नव निर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। रविवार को विशाल शोभायात्रा रानी बाजार से होते हुए गंगाशहर से पांच नंबर रोड औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। रात्रि को भव्य जागरण स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। संस्था के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि सोमवार को सुबह शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रात: 9 बजे संत-महात्माओं द्वारा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी। प्रात: 10 बजे संत-महात्माओं के पावन प्रवचन होंगे।दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात्रि को रात्रि 8 बजे महोत्सव का विशेष आकर्षण 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती** होगी। गंगा आरती की शैली में आयोजित इस भव्य आरती में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पुष्पवर्षा एवं भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में आज होगी कलश स्थापना, रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा

